आटा (जालौन)। जिले के एक गांव में बच्ची के दुष्कर्म मामले को लेकर शनिवार शाम कालपी विधायक नरेंद पाल सिंह जादौन परिवार से मिलने गांव पहुंचे। जहां उन्होंने बच्ची के परिजनों को महारानी लक्ष्मीबाई योजना के आर्थिक सहायता के लिए 4 लाख का प्रमाण पत्र दिया। विधायक ने बताया कि योजना की राशि पात्रता के खाते में भेज दी गई है। इस दौरान उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा जताया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ दिन पहले तीन आरोपियों ने रात में घर से बाहर खेल रही पांच साली की बच्ची को उठा कर, बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। तब बच्ची इन युवकों के चंगुल से छूट कर निकली, तो माता पिता को घटना की जानकारी दी।
खून से लथपथ बच्ची को देखते हुए आसपास के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसको देखते हुए स्थानीय लोगो ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ललितपुर की बच्चा जेल में भेज दिया था, जबकि तीसरे आरोपी को घटना के दूसरे दिन हिरासत में लिया था। तीन दिन बाद भी पुलिस तीसरे आरोपी को हिरासत में लिए है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल पूछतात की जा रही है। वहीं बच्ची का झांसी में इलाज चल रहा है जहां पर उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
विधायक कालपी नरेन्द्र सिंह जादौन परिवार से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने न सिर्फ परिवार से हाल चाल जाना बल्कि उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने परिजनों को महारानी लक्ष्मीबाई योजन के अंतगर्त 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक दिया।