जालौन। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रावतान निवासी सनी (32) पुत्र अशोक ने शनिवार की शाम लगाकर फांसी लगा खुदकुशी कर ली। काफी देर तक जब वह कमरे के बाहर नहीं निकला तो परिजन पहुंचे। जहां सनी का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि युवक ने फांसी क्यों लगाई इसका पता नहीं चल सका है। परिजनों के अनुसार, सनी का किसी के साथ कोई विवाद भी नहीं था और घर पर भी कोई समस्या नहीं थी। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। (संवाद)