उरई। कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कालेज उरई पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल पति का इलाज चल रहा है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश के जनपद भिंड थाना रौन निवासी शिव नारायन पत्नी रानी को लेकर बाइक से गुरुवार को रौन से कानपुर ससुराल जा रहे थे। जब उनकी बाइक शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे स्थित संकटमोचन मंदिर के पास पहुंची। तभी सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती सड़क पर गंभीर रुप से घायल हो गए। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।