उरई। जिले में बुधवार को कोरोना के तीन नए मरीज पाए गए। वहीं 11 ठीक हुए हैं। इससे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 13,907 हो गई है, 13,657 ठीक हो चुके हैं। 43 एक्टिव केस हैं।
बुधवार को एंटीजन जांच में एक, ट्रूनेट में एक और आरटीपीसीआर जांच में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार को 1670 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा का कहना है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। सतर्कता बरतें। कोरोना की दोनों डोज अनिवार्य रूप से लगवाएं।