फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गैंग का एक सदस्य पकड़ा, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रामपुरा थाना, एसओजी, सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पकड़कर उसके पास से राजस्थान निर्मित 50 पेटी शराब बरामद की। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसपी रवि कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि रामपुरा थाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम शिवगंज के पास से अंतरराज्यीय शराब तस्कर दीपक उर्फ वसंत तोमर को पकड़ा। वह हीरालाल का पुरा देहात कोतवाली जनपद भिंड मध्यप्रदेश का रहने वाला है। सोमवार दोपहर बाइक से पांच पेटी शराब लेकर जाते समय उसे पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी उपेंद्र भदौरिया निवासी मजरा खूद सेवड़ा थाना ऊमरी जनपद भिंड मध्यप्रदेश मौके से भाग गया।
पुलिस ने दीपक की निशानदेही पर जूही का पुल के पास से 45 पेटी राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की। पकड़ी गई शराब की बोतलों पर अलग-अलग ब्रांड के लेबल लगे हुए थे। उस पर आसवनी प्रीमियम अल्कोहल प्राइवेट लिमिटेड, तारागढ़, अजमेर-राजस्थान लिखा हुआ है। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि यह अंतरराज्यीय गैंग है। इसके अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है। उपेंद्र पर कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार, एसओजी प्रभारी अर्जुन सिंह, सर्विलांस प्रभारी योगेश पाठक, उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह, सिपाही अंकित, ऋषभ, बृजेंद्र, गौरव, संत किशोर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें