उरई। पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में सदस्यों ने सोमवार को दंपतियों के बीच चल रहे विवाद के चार मामलों में समझौता करा दिया।
केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक रानी गुप्ता ने बताया कि बजरंग सिंह निवासी सालाबाद सुढ़ार व रीना निवासी कछिया गुढ़ा थाना चंदेरा जनपद टीकमगढ़ मध्यप्रदेश, निधि राठौर निवासी मोहल्ला रामगंज कालपी व संतोष सिंह निवासी कस्बा कालपी, प्रार्थना निवासी सालाबाद व आकाश सिंह निवासी छरहेटा थाना एडोरी जनपद भिंड मध्यप्रदेश, किरन निवासी मोहल्ला रामनगर उरई व राजीव कुमार निवासी दौलतपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद के बीच चल रहे विवाद के चार मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनकर समझा बुझाकर समझौता करा दिया गया। इस दौरान केंद्र सदस्य गरिमा पाठक, डा. ममता स्वर्णकार, मंजू रानी, नसीम खां, महिला सिपाही श्वेता सिंह, प्रियंका आदि रही।