फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष के लोगों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। रविवार शाम पोस्टमार्टम हाउस से शव आने के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर हंगामा कर दिया। कोतवाल शिवकुमार ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाबुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस की मौजूदगी में शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशीलनगर निवासी पोस्टमैन रोहित कुशवाहा की पत्नी कंचन (22) का शव शनिवार की दोपहर घर में फांसी पर संदिग्ध हालात में लटका मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मृतका के मायके कोंच सूचना दी थी। मायके गंाधी नगर से पहुंचे भाई जतिन व पिता विजय कृष्ण ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाया।
मायके वालों ने रविवार को घर के बाहर शव रखकर ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। मायके वालों ने तहरीर में बताया कि उन्होंने बेटी कंचन की शादी दो साल पहले रोहित निवासी सुशील नगर उरई के साथ की थी। वह डाक विभाग में पोस्टमैन के पद पर है। शादी के बाद से ही ससुरालीरजन दहेज की मांगकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। पति शराब का लती है।
विज्ञापन

विवाहिता होली पर मायके आई थी। शनिवार सुबह नौ बजे रोहित पत्नी कंचन को लेकर गया था। दोपहर 12 बजे उसका शव फांसी पर लटका मिलने की सूचना पड़ोसियों से मिली। जब वह लोग उरई पहुंचे तो ससुराली घर छोड़कर भाग गए थे। वह लोग कंचन को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भाई जतिन का आरोप है कि पति, सास व ननद ने मिलकर कंचन की पीट-पीटकर हत्याकर दी और शव को फंदे पर लटका दिया। कोतवाल शिवकुमार सिंह ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर पति, सास, ननद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पति व सास को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें