उरई (जालौन)। सीएए से देश के किसी नागरिक को कोई खतरा नहीं है। यह कानून नागरिकता देने का है, छीनने का नहीं। कुछ लोग सीएए को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। इससे सभी को सजग रहने की जरूरत है। सभी को देश में सद्भावना व भाईचारे के साथ रहना चाहिए। यह बात प्रसिद्ध कथा वाचक प्रेम भूषण महाराज ने पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्यक्ष के आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान कही। वह ग्राम पचोखरा में आयोजित सीताराम महायज्ञ में सम्मिलित होने के लिए जिले में आए थे।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश में भ्रम व डर का माहौल बनाया जा रहा है, वह राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई अच्छा कार्य होता है तो कई लोग विघ्न डालने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे ही लोग सीएए व एनआरसी को लेकर बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास की लहर चल रही है। वहीं बुंदेलखंड के विकास के लिए भी कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे बुंदेलखंड के किसानों को विशेष लाभ मिल रहा है।
राम मंदिर निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि जल्द ही देश में भव्य व दिव्य राम मंदिर बनेगा। मंदिर निर्माण के लिए साधु संतों ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। उन्होंने सरकार के कड़े फैसलों के विषय में बताते हुए कहा कि नोट बंदी करने की हिम्मत मोदी सरकार ने ही दिखाई। इस अवसर पर घनश्याम अनुरागी, जगदीश तिवारी, नवेन्द्र उपाध्याय, आकाश दुबे, सौरभ दुबे कैथेरी, शिवम गुप्ता, गौरभ, विपिन आदि लोग मौजूद रहे।
गीतकारों ने प्रस्तुत किए भजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। नववर्ष पर घुमंतू हसन्तू क्लब की ओर से स्थानीय मोती चन्द्र वर्मा विद्या निकेतन में भजन संध्या व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सिद्धयोग सत्संग मंडल के लोगों ने शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर एसडीएम कौशल कुमार, सीओ संजय कुमार शर्मा, सिद्धयोग सत्संग मंडल के अध्यक्ष पंडित योगेन्द्र नारायण शुक्ल वैद्य, भजनगायक कुलदीप नारायण शुक्ला, अरविन्द शुक्ला, शरद शुक्ला, योग शिक्षक विदित शुक्ला, देवेंद्र पाठक, चंद्रभूषण गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
नोट-
32- कंबल वितरण करते विधायक