फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनो शव गांव पहुंचे, कोहराम मचा

विज्ञापन
मृतक सार्थक की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। हादसे का शिकार हुए पिता-पुत्र और पड़ोसी का शव शुक्रवार को गांव पहुंचा, तो कोहराम मच गया। दोनों परिवारों के लोगों को बिलखता देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी भर आईं। दुखी परिजन एक दूसरे को ढांढस बंधा कर सांत्वना देते नजर आए। देर शाम तीनों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

रेढऱ थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा गांव निवासी जगत सिंह (30) पत्नी बबली (25), बेटे सार्थक (05) व पड़ोसी राजा भइया (28) के साथ अपने ममिया ससुर की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए गुरुवार को बाइक से जालौन जा रहे थे। रात करीब रात आठ बजे रेढऱ थाना क्षेत्र के रुरा कमसेरा गांव के पास सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में इनकी बाइक घुस गई थी। हादसे में जगत सिंह उसके बेटे सार्थक व पड़ोसी राजा भइया की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि बबली को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इधर, शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव गांव पहुंचे तो उनके घरों में कोहराम मच गया। रिश्तेदार और आसपास के लोग भी दुखी परिजनों को रोता देख खुद को नहीं संभाल सके। उनकी भी आंखें भर आईं। इसके बाद लोगों ने खुद को और दुखी परिजनों को संभाला।
विज्ञापन

भाई चंद्रभान ने बताया कि जगत दो भाइयों में बड़ा था। वहीं, राजा भइया की अभी शादी नहीं हुई थी। जगत की मौत से उसके पिता रामबाबू, मां राजेश्वरी और राजा भइया के पिता जन्मेद व मां सूरजमुखी, भाई विशाल व बहन शिल्पी, सुलेखा का भी रो रोकर बुरा हाल रहा।
--
पिता व भाई के शव से लिपट गया शिवम
पिता जगत सिंह व भाई सार्थक के शव से लिपटकर शिवम (11) दहाड़ मार मारकर रो पड़ा। वह पिता के शव से लिपटकर मां बबली के बारे में पूछ रहा था। यह देखकर वहां मौजूद परिजन व ग्रामीण अपने आंसू नहीं रोक पाए। रोते-रोते वह कई बार बेसुध हो गया। रिश्तेदारों ने उसे संभाला। उसको समझाने के लिए मां भी मौके पर नहीं थी। वह घायल होने के बाद ग्वालियर में भर्ती है।

मृतक राजा भैया की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

मृतक जगत की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें