फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शिक्षक की घर पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी शिक्षक बृजेश कुमार (35) की शुक्रवार की शाम घर पर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि बृजेश पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। एट थाना क्षेत्र के ऐंधा में सरकारी शिक्षक थे। दो भाई एक बहन में सबसे बड़े थे। उसकी मौत से पत्नी गायत्री देवी बच्चे हर्षिता, अर्पिता, हर्षवर्धन और पिता पन्नालाल मां रानीदेवी का रो रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन

----------
कीड़ेे के काटने से विवाहिता की मौत
महेवा। कालपी थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी बाबू सिंह की 20 वर्षीय पत्नी पूनम को शुक्रवार की शाम घर में काम करते समय जहरीले कीड़े ने काट लिया। महिला द्वारा परिजनों को जानकारी देने पर उसे जमरेही और रतनगढ़ झाड़ फूंक करने वाले के पास ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे पर रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। पति बाबूसिंह गुजरात में रहकर मजदूरी करता है। मौत की सूचना पुलिस को मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी मौत से परिजनो का रो- रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें