फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए करेंगे सरकार से बात : वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ओमिक्रॉन की आशंका के चलते शनिवार को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने राजकीय मेडिकल कालेज स्थित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र से बात कर लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) की सुविधा भी जल्द उपलब्ध कराने की बात कही। प्लांट के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत निरंजन ने मंत्री को बताया कि ऑक्सीजन के दोनों ही प्लांटं मरीजों की सुविधा के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देशन में आम जनमानस के बीच ऑक्सीजन की उपलब्धता के संबंध में व्याप्त भय को दूर करने के लिए मेडिकल कालेज में दो आक्सीजन जनरेटर प्लांट की स्थापना की गई है।
आगे भी आवश्यकता पडने पर अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर जोर दिया जा रहा है। बताया कि मेडिकल कालेज में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) की व्यवस्था के लिए वे सरकार से बात करेंगे ताकि इसकी सुविधा भी जिले के मरीजों को मिल सके।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. द्विजेंद्र नाथ के अलावा डॉ. प्रेमसिंह, डॉ. शैलेंद्र गौतम, डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. छवि जायसवाल, डॉ. प्रशांत निरंजन, डॉ. जितेंद्र मिश्रा, सुमन दुबे, रितु भाटी, मिलन सिंह व बाल रोग विशेषज्ञ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें