फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख की लागत से बने आटा के मैदान में मवेशियों का डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। एक ओर जहां कस्बा स्थित निजी मैदान में केपीएल टूर्नामेंट कराकर बुंदेलखंड की खेल प्रतिभाओं को स्थान दिया जा रहा है, वहीं कस्बे में ही बना सरकारी मैदान मवेशियों का ठिकाना बना हुआ है। वहां झाड़-फूस और गंदगी की वजह से बच्चे खेल नहीं पाते हैं। एसडीएम ने मैदान को साफ सफाई कराकर उसे व्यवस्थित कराए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

करीब तीन साल पहले करीब चार लाख की लागत से आटा में खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान तैयार कराया गया था। इसमें एक कमरा, गेट और मैदान के चारों तरफ तार फेसिंग व पानी की व्यवस्था कराई गई थी। मैदान का शिलान्यास सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने किया था। कुछ समय तक तो यह व्यवस्थित रहा, लेकिन कुछ समय बाद ही देखरेख के अभाव में झाड़-फूस से यह जंगल की तरह दिखने लगा। वर्तमान में यहां मवेशी डेरा डाले हुए हैं। इधर, केपीएल होने से पहले क्षेत्र के खिलाड़ी प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे थे। एसडीएम केके सिंह ने बताया कि बीडीओ से कहकर खेल मैदान की साफ-सफाई कराकर उसे फिर पहले की तरह व्यवस्थित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें