फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन को जिन्होंने बीहड़ समझा उन्हें वोट देकर दें जवाब : योगी

विज्ञापन
जालौन के माधौगढ़ में सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व साथ में भाजपा प्रत्याशी म? - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़/कालपी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि जालौन को जिन लोगों ने बीहड़ समझकर छोड़ दिया था, अब उन्हें करारा जवाब देने का समय आ गया है। पिछले सालों में तीन-तीन मुख्यमंत्री बन चुके हैं। जरा उनसे पूछिए कि बुंदेलखंड का कितना दौरा किया है। बुंदेलखंड में खनन माफिया, भूमाफिया का आतंक था। सरकार बनते ही गुंडे, माफिया जेल के अंदर हैं या प्रदेश से गायब हैं। भाजपा सरकार जो कहती, वह करती है।
विज्ञापन

माधौगढ़ के स्वर्गीय बहादुर सिंह डिग्री कालेज परिसर में हुई सभा में उन्होंने कहा कि जालौन में 36,582 प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास दिए जा चुके हैं। 200 युवाओं को टैबलेट भी दिए हैं। इस बार सरकार बनते ही दो करोड़ युवाओं को टैबलेट, स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। तीन हजार करोड़ की लागत से पचनद सिंचाई परियोजना व केन-बेतवा जोड़ बीहड़ की धरती को स्वर्ग बना देगा। बुंदेलखंड को एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरीडोर देकर युवाओं के रोजगार का रास्ता खोला है।
माधौगढ़ के बाद कालपी पहुंचे सीएम ने ठक्कर बापा इंटर कालेज में कहा कि भाजपा सरकार बनी तो एक हाथ में जनता के लिए विकास की जादुई छड़ी होगी तो वहीं दूसरे हाथ में माफियाओं के लिए बुलडोजर की स्टेयरिंग। सपा के चाचा-भतीजा तो पूरा यूपी लूटकर सैफई ले गए। उन्होंने उरई सदर सीट से गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ से मूलचंद्र निरंजन को कमल के फूल व कालपी सीट पर निषाद पार्टी के प्रत्याशी छोटे सिंह चौहान को भोजन से भरी थाली पर वोट देने की अपील की। इस मौके पर माधौगढ़ में सांसद व केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप वर्मा, नपं अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे। कालपी में विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, जिला प्रभारी संजीव श्रृंगीरिषी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कालपी। सीएम ने कालपी में जनसभा में विधायक नरेंद्र सिंह जादौन को अधिक तव्वजो दी। उन्होंने अपने 22 मिनट के संबोधन में उनका पांच बार नाम लिया। सीएम ने मंच पर उन्हें अपने बगल में बैठाया। संबोधन शुरू करते ही कहा कि यहां के विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने कालपी के विकास का जो सफर शुरू किया है वह सरकार बनते ही अनवरत रूप से जारी रहेगा।

जालौन के माधौगढ़ में मुख्यमंत्री का संबोधन सुनते कार्यकर्ता।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें