फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और पांच हजार रुपये लूट ले गए युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उरगांव जा रहे किसान की बाइक समेत पांच हजार रुपये नगद व मोबाइल लूट ले गए। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी अंजनी तिवारी किसी काम के चलते अपने गांव से उरगांव बाइक से जा रहे थे। दोपहर दो बजे उरगांव के पास वह बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगे। चाबी उन्होंने बाइक में ही लगी छोड़ दी। इसी दौरान पीछे से मुंह पर अंगौछा बांधे हुए दो बाइक सवार युवक वहां आए। अंजनी ने बताया कि युवकों ने बाइक वहीं रोक दी और पीछे बैठा हुआ एक युवक बाइक से उतरा और वह बाइक स्टार्ट करने लगा। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट कर दी। जेब में पड़े पांच हजार रुपये व मोबाइल भी छीन लिए। एक युवक बाइक लेकर उरगांव की ओर भाग गया। जबकि दूसरा युवक उनकी बाइक लेकर जालौन की ओर भाग गया। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली है, लेकिन तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें