फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड के ध्यानार्थ...प्रधानमंत्री मातृ वंदना का लाभ पहुंचाने में जालौन प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) का लाभ पहुंचाने में जालौन ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। सबसे ज्यादा 41,353 लाभार्थियों को योजना का लाभ पहुंचाकर जिले ने यह उपलब्धि हासिल की है। टॉप फाइव में बुंदेलखंड के चित्रकूट को दूसरा और महोबा को चौथा स्थान मिला है। प्रदेश के बलरामपुर जिले को तीसरा और शामली को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिला को तीन किस्तों में पांच हजार रुपये देने की व्यवस्था की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए गर्भधारण होने के बाद महिला को ऑफलाइन या ऑनलाइन पंजीकरण कराना पड़ता है। पंजीकरण होते ही एक हजार रुपये गर्भवती के खाते में पहुंच जाते हैं। इसके बाद छह माह में प्रसव पूर्व जांच होने पर दो हजार रुपये भेजे जाते हैं। प्रसव के बाद बच्चे का प्रथम चक्र (90 दिन बाद) का टीकाकरण पूरे होने पर दो हजार रुपये मिलते हैं। यह धनराशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाती है। इसमें लाभार्थी का आधार कार्ड बैंक खाते में लिंक होना और आधार कार्ड में उसके पति का नाम होना भी जरूरी है।
-----------
टॉप फाइव जिले:
जिला उपलब्धि
जालौन 41353
चित्रकूट 29282
बलरामपुर 30536
महोबा 23875
शामली 37078
88.4 प्रतिशत महिलाओं तक पहुंचा लाभ
जिले को मिले लक्ष्य के सापेक्ष 88.4 प्रतिशत गर्भवती को इस योजना का लाभ मिल चुका है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने इस उपलब्धि पर टीम का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर यह रैकिंग विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर जारी की गई है।
विज्ञापन

सभी ब्लाकों में रामपुरा बेहतर
जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) अभिषेक मिश्रा का कहना है कि योजना का लाभ दिलाने में आशा कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। जिले के नौ ब्लाक और सभी शहरी क्षेत्रों में यह योजना संचालित हो रही है। इसमें सबसे अच्छा काम रामपुरा ब्लाक का है। योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। प्रदेश स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 7998799804 है। जिला स्तर पर 9453666106 है। इन नंबरों पर शिकायत, सुझाव या समस्या बता सकते हैं और जानकारी भी ली जा सकती है।
इन्हें नहीं मिलेगा लाभ
योजना का लाभ पहली संतान के जन्म पर ही मिलता है। सरकारी सेवा में नौकरी वाली महिला को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसमें आय सीमा का निर्धारण नहीं है। सभी जाति, धर्म वाली महिलाएं इसका लाभ ले सकती हैं।
विज्ञापन

जिले में ब्लाकवार यह रही स्थिति
ब्लाक लाभार्थी उपलब्धि सफलता (प्रतिशत में)
रामपुरा 2465 3100 125
कदौरा 5006 5170 103
महेवा 3328 3180 95.55
डकोर 5436 5066 93.19
माधौगढ़ 3273 3050 93.18
कुठौंद 3804 3529 92.77
जालौन 3514 3248 92.43
कोंच 3556 3228 90.77
नदीगांव 4545 4079 89.74
शहरी क्षेत्र 11511 7404 64.32
नोट: यह आंकड़े योजना शुरू होने से लेकर अब तक के हैं।
लाभ लेने के लिए यह है अनिवार्य
महिला लाभार्थी का राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता होना जरूरी
शादी के बाद आधार कार्ड को अपडेट कराकर पति का नाम दर्ज कराना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें