फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली वृद्धा के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रेढऱ थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 70 वर्षीय महिला के साथ अधेड़ ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। महिला ने थाना पहुंचकर पुलिस को आप बीती सुनाई। पुलिस के कार्रवाई न करने पर मंगलवार को पीड़ित महिला ने एसपी रवि कुमार को अर्जी देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

महिला ने एसपी को बताया कि सोमवार की दोपहर वह अपने घर में अकेली थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अधेड़ उसके घर में घुस आया और दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पड़ोस में चल रही अखंड रामायण के चलते उसकी चीख किसी को सुनाई नहीं दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। एसपी ने थाना पुलिस को जांच कर मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें