फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर शव फेंकने की आंशका

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नहर में युवक का शव मिला है। किसानों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुर कुदारी और हीरापुर गांव के बीच स्थित नहर में 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा गया। नहर से होकर खेतों में जा रहे किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों ने युवक की पहचान कराने का प्रयास किया। कोई उसे नहीं पहचान सका। कोतवाल ने बताया कि युवक के दोनों हाथ पीछे बंधे थे। पैरों में बोरी बंाधकर पत्थर बांधे गए थे। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। मिले है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें