फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक जा रही महिला से बाले व रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। बाइक सवार बदमाशों ने महिला से उसके कान के बाले व एक हजार रुपये लूट लिए। महिला ने थाने में शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मामला पांच दिन पुराना है, जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रूदपुरा निवासी महिला किशोरी देवी ने बताया कि वह पांच दिन पूर्व स्टेट बैंक माधौगढ़ से रूपये निकालने गई थी। इसी दौरान रास्ते में पीछे से आए बदमाशों ने उसे रोका और तमंचा दिखाकर उसके कान के बाले खींच लिए। इतना ही नहीं बदमाश उसके पास से एक हजार रुपये भी छीन ले गए हैं।
घटना को लेकर इलाकाई लोगों में भी पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि पांच दिन का समय बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ लुटेरों का कोई सुराग तक नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें