कदौरा। करीब आठ वर्ष पूर्व पेयजल किल्लत से निपटने के लिए गुलौली के मजरा हवेली में पानी टंकी बनाई गई थी लेकिन पाइप लाइन बिछाने का काम अब तक अधूरा है। कहीं लाइन है लीकेज की समस्या है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ब्लॉक सहित उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से की फिर भी कोई सुनवाई नही हुई।
गांव के शब्बीर खान, शौकीन बेग, इरशाद, भूरा, लल्लू, मनफूल, सुरेश आदि ने बताया कि 80 लाख रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी का कोई लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। पेयजल संकट जस का तस बना हुआ है। प्रधान नूर बेग के मुताबिक टंकी का रखरखाव न होने से ग्रामीण परेशान है।
एसडीएम कौशल कुमार का कहना है कि जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।