अंबेडकर चौराहे पर यात्रा के दौरान हाजी पप्पू का फलों से तुला दान करते लोग
- फोटो : ORAI
उरई। स्टेशन रोड स्थित जायसवाल होटल में चल रहे अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन के सातवे दिन किन्नरों ने गंगाजली कलश यात्रा निकाली। कार्यक्रम स्थल से शुरू हुई यह यात्रा कालपी रोड, बस स्टैंड, जिला जजी होते हुए आंबेडकर चौराहे पहुंची। यहां कार्यक्रम संयोजक हाजी पप्पू किन्नर का तुलादान किया गया। इसके बाद यात्रा जिला परिषद रोड पर स्थित मंशापूर्ण मंदिर पहुंची। जहां पर जल चढ़ाकर पूजा पाठ किया गया।
यात्रा के दौरान किन्नर विभिन्न फिल्मी और भक्तिगीतों पर बैंड बाजों के साथ नाचते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने किन्नरों की यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम संयोजक हाजी पप्पू ने बताया कि यह सम्मेलन शहर की सुख शांति और कोरोना काल में दिवंगत हुए किन्नरों को श्रद्धांजलि के लिए आयोजित किया जा रहा है। कलश यात्रा वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची। जहां किन्नर समाज की रस्में शुरू की गई। इस दौरान हाजी अनारकली, श्रीबाई जयपुर, खुश्बू, नीतू मौसी, दिव्या बाई, राखी, तमन्ना, कुलदीप नारायण, रामजी आदि मौजूद रहे।
शहर में गंगा जली यात्रा के दौरान डांस करते किन्नर- फोटो : ORAI