फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यामतपुर व बाबई के खिलाडिय़ों का अच्छा रहा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। विकासखंड स्तर पर चल रही सांसद खेल प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र की बालक बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम विकासखंड महेवा के ग्राम सिम्हारा कासिमपुर के चौधरी गजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र शिवहरे ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान कबड्डी, खो-खो व दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मुख्य अतिथि युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार बालक बालिकाओं के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों से कहा कि सभी बच्चे खेल को खेल की भावना से खेलें।
विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुभाष पिंडारी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से ही बच्चे अपने माता पिता व गुरुजनों का नाम रोशन करते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सिंह ने माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। वालीबाल प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में न्यामतपुर टीम विजेता रही। कबड्डी में बाबई की टीम विजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में बाबई और बालक वर्ग में न्यामतपुर की टीम जीती। सौ मीटर दौड़ में पुष्पेंद्र, 200 मीटर में सूरज सिंह, 400 मीटर में लाखन सिंह, 800 मीटर में रामदास पाल और 3000 मीटर में राकेश कुमार अभैदेपुर अव्वल रहे। अंत में विजेता बालक बालिकाओं को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रामआसरे शुक्ला, बलराम सिंह सेंगर, ओमकार सिंह, भागीरथ बुंदेला, जितेंद्र सिंह, राजेश सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें