फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: शिक्षक का स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, बीएसए ने किया निलंबित

Thu, 24 Mar 2022 09:06 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, जालौन

सार

गांव धरमपुरा के कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक शैलेंद्र शिवहरे तैनात हैं। उनका स्कूल में छुट्टी के बाद शराब व सिगरेट पीने का एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो होली से पहले का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
स्कूल में शराब व सिगरेट पीते सहायक अध्यापक शैलेंद्र शिवहरे - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुरा विकास खंड क्षेत्र के गांव धरमपुरा के कंपोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक का कक्ष में ही शराब व सिरगेट पीने का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद देर शाम बीएसए ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


गांव धरमपुरा के कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक शैलेंद्र शिवहरे तैनात हैं। उनका स्कूल में छुट्टी के बाद शराब व सिगरेट पीने का एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो होली से पहले का बताया जा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो स्कूल में पहले भी कई बार शिक्षक के शराब पीने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन

बीईओ ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने बताया कि अध्यापक शैलेंद्र शिवहरे के शराब पीने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमें शैलेंद्र अनुपस्थित मिले। बीएसए प्रेमचन्द्र यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें