फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 पशुपालकों के खिलाफ थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। अन्ना मवेशियों के विचरण पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। पालिका ईओ ने 42 पशुपालकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अन्ना मवेशी नगर की गलियों व हाईवे पर अपना डेरा जमा रखा है। इस कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। दो दिन पूर्व चतेला तिराहे व बेरी रोड में बाइक व मारुति सवार छह लोग चुटहिल हुए थे। इस पर पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह ने नगर पंचायत कर्मियों को सख्त निर्देश दिए थे, कि नगर के वार्डों व हाईवे पर अन्ना मवेशी न दिखे। जिस पर कर्मचारियों ने ईओ को बताया कि नगर के कई मोहल्लों में सैकड़ों पशुपालक ऐसे हैं जो अपने जानवरों को छुट्टा छोड़ देते हैं। जिस पर गुरुवार को पालिका ईओ ने अभियान चलाकर कर ऐसे पशुपालकों की सूची तैयार कराई जो अपने जानवरों को अन्ना छोड़ देते हैं। इस सूची में नगर के 42 पशुपालकों को चिह्नित किया गया है। ईओ ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। जिससे पशुपालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पशुपालक दूध निकाल कर मवेशियों को अन्ना छोड़ देते हैं। विगत सप्ताह पूर्व मोहल्लों में डुगडुगी पिटवाने के साथ ही इनको नोटिस भी दिए गए थे, लेकिन उसके बाद भी किसी ने अपने मवेशी नही बांधे हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें