फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने बाइक में टक्कर मारी, जीजा-साली की मौत

विज्ञापन
मृतक के रोते बिलखते परिजन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/एट। झांसी-कानपुर हाईवे पर बाइक से जा रहे महिला समेत तीन लोगों को डीसीएम ने टक्कर मार दी। महिला व उसके एक रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला के पति की भी हालत गंभीर है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहीं, चालक को डीसीएम सहित पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के ग्राम सतोह निवासी शेखावत (30) गुरुवार की सुबह अपनी साली नसरीन (25) व साढू़ कलीम (28) निवासी मलोसी थाना दिबियापुर जिला औरैया के साथ बाइक से उरई स्थित रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने आ रहे थे। जब उनकी बाइक एट थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित गिरथान के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार उछलकर सडक़ पर गिरे और फिर नसरीन व शेखावत डीसीएम के पहियों की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल कलीम को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
सूचना पाकर रोते-बिलखते परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मृतक शेखावत और नसरीन मजदूरी करते थे। उसका साढू कलीम भी मजदूरी करता है। शेखावत के दो पुत्र सोहेल व रेहान व पुत्री शहनाज है। जबकि नसरीन के कोई बच्चे नहीं थे। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर जाम भी लगा रहा, जिसे पुलिस ने मशक्कत के बाद हटाया। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें