फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंड की धुनों के बीच एसडीआरएफ जवानों की विदाई

विज्ञापन
जवानों को विदा करते चेयरमैन व कालेज प्रबंधन के पदाधिकारी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
रामपुरा। बाढ़ प्रभावित इलाकों में जांबाजी के साथ अपनी सेवाएं देने वाले एसडीआरएफ के जवानों की बुधवार को भावभीनी विदाई दी गई। करीब 25 जवानों की टीम ने न सिर्फ बाढ़ में फंसे लोगों को निकाला बल्कि बीमारों को अस्पताल भी पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन

कस्बे के रामदत्त द्विवेदी महाविद्यालय में आयोजित विदाई समारोह में इलाकाई लोगों ने जवानों को प्रतीक चिह्न देकर विदा किया। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने कहा कि जवानों की सेवाओं को बाढ़ पीड़ित कभी न भुला पाएंगे। कालेज प्रबंधन की ओर से नीतेश द्विवेदी ने बताया कि जवानों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बाढ़ पीड़ितों की मदद की है। इसके बाद बैंड की धुनों के बीच जवानों को मालाएं पहनाई गईं।
विज्ञापन

इस अवसर पर इंस्पेक्टर जेपी पाल, अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार, अंकुर मिश्रा, सुबोध राजावत, जितेंद्र, महेंद्र सभासद, नरेंद्र, जितेंद्र,आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें