फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में वार्डों में मिली गंदगी, छह सफाई कर्मियों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। सफाई कार्यों में लगातार लापरवाही की शिकायत मिलने पर बुधवार सुबह पालिका ईओ ने मुख्य बाजार, सिद्धार्थनगर, इस्लामाबाद, गाड़ीखाना मोहल्लों व गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही बरतने पर छह सफाई कर्मियों को नोटिस जारी की व तीन सफाई कर्मचारी के एक-एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पूर्व कई सभासदों ने मोहल्ले में सफाई कर्मियों के न आने की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि सफाई कर्मियों के न आने से मोहल्ले में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए पालिका ईओ ने बुधवार सुबह मोहल्लों में पहुंच कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर कूडे़ के ढेर व गंदगी मिलने पर ईओ ने नाराजगी जताते हुए सफाई नायक इरफान खान सहित छह कर्मियों के खिलाफ नोटिस जारी की है। उन्होंने बताया कि नोटिस में तीन दिन का समय दिया गया है, उचित जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद उन्होंने गोशाला का निरीक्षण किया, जहां पर तैनात तीन कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जिस पर ईओ ने तीनों कर्मचारियों के एक-एक दिन के वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही गोशाला प्रभारी भरत सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी की। लापरवाह कर्मचारियों पर ईओ की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। इस दौरान लिपिक राधा बल्लभ चतुर्वेदी सहित वार्ड सभासद व नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें