फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना विज्ञान अधिकारी के खिलाफ जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में तैनात जिला सूचना विभाग अधिकारी कृष्ण मोहन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों में अब जांच का शिकंजा कसता जा रहा है। शिकायत पर अपर आयुक्त प्रशासन प्रमिल कुमार सिंह ने सूचना विभाग अधिकारी की जांच के लिए निर्देश जारी करते हुए सीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में कुछ शिकायतकर्ता ने अपर आयुक्त झांसी को शिकायती पत्र भेज कर आरोप लगाया था कि जिले में पिछले 20 वर्षों से तैनात सूचना विज्ञान अधिकारी कृष्ण मोहन ने अपने पद का दुरुपयोग कर निर्वाचन टेंडर एवं एकल खिड़की द्वारा कई भ्रष्टाचार किए हैं। आरोप है कि सूचना विज्ञान अधिकारी ने पैसे लेकर बिना किसी सक्षम अधिकारी के स्वीकृत पत्र को लगाए बिना अपने स्तर से निर्वाचन ड्यूटियां काट का लाखों रुपये की रिश्वत ली है। जिसके साक्ष्य अभी भी मौजूद है। इसके साथ ही कंप्यूटर की खरीद में भी भारी कमीशन लेने का आरोप है। साथ ही कलक्ट्रेट में कई पदों पर भर्ती के नाम पर रुपये लेने का आरोप है।
आरोप है कि कृष्ण मोहन ने आय जाति एकल खिड़की के टेंडर अपने चहेते ठेकेदार को नियम विरुद्ध दिया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए आयुक्त झांसी ने जांच अपर आयुक्त झांसी प्रमिल कुमार सिंह को दी थी। अपर आयुक्त ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सूचना विज्ञान अधिकारी के खिलाफ जांच के निर्देश दिए है। उन्होंने जांच के लिए सीडीओ अभय कुमार, अपर जिलाधिकारी पूनम निगम, सचिव विकास प्राधिकरण सुनील कुमार शुक्ला को नामित कर जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें