फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन : अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने जाम लगाकर किया हंगामा

विज्ञापन
शहर के कान्हा हॉस्पिटल के सामने कालपी कानपुर मार्ग पर जाम परिजन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। कालपी रोड स्थित नर्सिंगहोम में नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और अभद्रता का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल के सामने जाम लगाकर नारेबाजी की। कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन

मजीठ निवासी अंकित त्रिपाठी की पत्नी नेहा (23) का नर्सिंगहोम में इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह साढ़े सात बजे नेहा ने बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि शनिवार की रात बच्चा की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने स्टाफ को जानकारी दी लेकिन, स्टाफ ने यह कहकर मदद नहीं की कि मां का इलाज करेंगे, बच्चे का नहीं।
सुबह डॉक्टर से शिकायत की तो उन्होंने नर्सिंगहोम के बाहर किसी चाइल्ड विशेषज्ञ के पास इलाज कराने की सलाह दी। विशेषज्ञ डॉक्टर ने देखते ही नवजात को मृत घोषित कर दिया। नेहा की एक पहली संतान थी। जैसे ही परिजनों को नवजात की मौत की जानकारी मिली तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि मनमाने पैसे लेने के बावजूद सुविधाएं नहीं दी जा रही है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

आक्रोशित परिजनों को समझाती पुलिस- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें