उरई। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 101 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसके साथ ही सक्रिय केसों की संख्या 581 हो गई है।
प्रशासन की ओर से देर शाम जारी की गई रिपोर्ट के बताया गया है कि ट्रूनेट जांच में एक, एंटीजन जांच में 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को 1558 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।
डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि कोविड अस्पतालों में बेड खाली हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमित का ऑक्सीजन लेवल कम होता है तो वह यहां भर्ती हो सकते हैं। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि सभी लोग कोवॉक्सीन की दोनों डोज अनिवार्य रूप से लगवा लें।