फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ पर पहुंचकर सीधे जाकर करा सकते हैं टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोरोना टीकाकरण की डोज के लिए अब पंजीकरण के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब आनस्पाट पंजीकरण के माध्यम से भी टीकाकरण होगा। पहली सितंबर से रोजाना अभियान चलाकर टीकाकरण किया जाएगा। यह जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव प्रभाकर ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 18 साल से अधिक आयु के 12.94 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगानी है। इसमें 5.29 लाख से अधिक लोगों ने पहली डोज लगवा ली है। यह लक्ष्य का 40 प्रतिशत है। जबकि दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या करीब 79067 हजार है। यह कुल लक्ष्य का 6.1 प्रतिशत है। सभी लाभार्थी बिना किसी परेशानी के दोनों डोज लगवा लें। इसके लिए पहली सितंबर से लाभार्थियों को ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सहूलियत दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि कोविड टीकाकरण से प्रत्येक लाभार्थी को लाभान्वित करने के लिए शासन ने पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध करा दी है। सभी लाभार्थी रविवार को छोड़कर प्रतिदिन टीकाकरण करा सकते है। ब्लाक स्तरीय सीएचसी, पीएचसी के अलावा उपकेंद्र, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और नेत्र अस्पताल के अलावा मेडिकल कालेज में टीकाकरण के बूथ आयोजित किए जा रहे हैं। इन टीकाकरण कैंपों में बाल विकास पुष्टाहार विभाग, शिक्षा व नगर निकाय विभाग के साथ स्वयंसेवी संगठनों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें