फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर यात्री घायल, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अहमदाबाद से बनारस जा रही साबरमती एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री घायल हो गया। इलाज के दौरान कानपुर में उसकी मौत हो गई। वह झांसी से ट्रेन पर सवार हुआ था। उरई स्टेशन में पानी पीने के लिए उतरा था। इसके बाद ट्रेन में चढ़ते समय वह फिसलकर गिर गया और गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जनपद कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के मल्लाहनपुरवा निवासी श्यामसुंदर (30) पुत्र लक्ष्मीनारायण मुंबई में काम करता था। मुंबई से वह अपने घर लौट रहा था। झांसी से अपने घर जाने के लिए श्यामसुंदर ने साबरमती ट्रेन पकड़ी और जनरल कोच से आ रहा था। उरई रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के बाद वह ट्रेन पर चढ़ने लगा। तभी अनियंत्रित होकर गिर गया। जीआरपी इंचार्ज जयलाल ने बताया कि युवक के पास मिले मोबाइल के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई है। भाई मनोज के मुताबिक, श्यामसुंदर रिश्तेदारी में जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
------------------------
बंदर से बचने के चक्कर में करंट की चपेट में आया बालक
कालपी। कानपुर देहात के गांवों से बच्चे स्कूल में पढ़ने आते हैं। शैलेंद्र (12) निवासी ग्राम दौलतपुर कानपुर देहात अपने बच्चों के साथ गुरुवार की सुबह पढ़ाई करने स्कूल जा रहा था। रास्ते में रेलवे स्टेशन में बंदरों के झुंड ने दौड़ा लिया। बंदरों से बचने के लिए बच्चे इधर- उधर भागने लगे। इसी दौरान स्टेशन में खड़ी एक मालगाड़ी के डिब्बे के ऊपर शैलेंद्र कुमार चढ़ गया। लाइन की चपेट में आकर शैलेंद्र करंट से बुरी तरह झुलस गया। करंट से घायल छात्र को देखकर स्टेशन में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया। प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उरई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

-------------------------
राप्तीसागर से साफ्टवेयर इंजीनियर का बैग चोरी
उरई। कोच्चिवैली से गोरखपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस में एक साफ्टवेयर इंजीनियर का बैग चोरी हो गया। इसमें लैपटाप, आईफोन, साढ़े चार हजार रुपये नगदी और अन्य कागजात थे। यात्री की सूचना पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मेघालय के शिलांग बबाररीढ़ निवासी मोहित गुप्ता (34) कोच्चिवैली में साफ्टवेयर इंजीनियर है। वह राप्तीसागर से कोच्चिवैली से लखनऊ जा रहा था। लखनऊ से उसकी मेघालय के लिए ट्रेन थीं। मोहित गुप्ता के मुताबिक, राप्तीसागर एक्सप्रेस झांसी स्टेशन से ट्रेन गुरुवार की सुबह पौने पांच बजे निकली। उसका रिजर्वेशन एस 1 में 26 नंबर सीट पर था। सुबह जब वह लघुशंका करने के बाद वापस लौटा तो उसका बैग गायब था। आसपास के यात्रियों से पूछा पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उरई आने पर उसने जीआरपी को घटना की सूचना दी। जवानों ने मौके पर जाकर यात्री की तहरीर ली। इसके चलते ट्रेन दस मिनट अतिरिक्त रोकी गई। जीआरपी प्रभारी ब्रजलाल सिंह के मुताबिक, यात्री की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
---------------
दो समर स्पेशल ट्रेनों की सौगात
उरई। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दो समर स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी है। मुंबई से गोरखपुर लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 मई से हर सोमवार को संचालित होगी। जबकि यही ट्रेन प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से मुंबई के लिए चलेगी। जो एक जून तक चलेगी। इसी तरह लोकमान्य तिलक से गोरखपुर के लिए प्रत्येक बुधवार को एक ट्रेन संचालित होगी और गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। यह ट्रेन 18 मई से तीन जून तक संचालित होगी। दोनों समर स्पेशल ट्रेनों का ठहराव उरई स्टेशन पर भी दिया गया है। यह जानकारी पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें