फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल माह में दिलवाई 47 अपराधियों को सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मिशन शक्ति के अंतर्गत जालौन जिले के अभियोजन विभाग ने अप्रैल में सराहनीय काम किया है। संयुक्त निदेशक अभियोजन वेद प्रकाश उमराव और जिला शासकीय अधिवक्ता (क्रिमिनल) लखनलाल निरंजन ने बताया कि अपने अधीनस्थों के सहयोग से अप्रैल में मिशन शक्ति के अंतर्गत गैंगस्टर के छह केसों में सजा दिलाने का काम किया गया। गैंगस्टर के एक मामले में जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। पॉक्सो और महिला अपराध संबंधी 13 मामले और आर्म्स एक्ट के 11 मामलों में सजा दिलाने का काम किया गया। इस प्रकार कुल 47 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई। इसके लिए शासन स्तर से पिछले दिनों हुई समीक्षा में जालौन की प्रशंसा की गई। उन्होंने बताया कि डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी रवि कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति के तहत सौ दिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें