फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के युवाओं को मार्गदर्शन एवं कोचिंग दी जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज के आडिटोरियम हाल में आजादी के अमृत महोत्सव एवं अभ्युदय योजना का शुभारंभ उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के महानिदेशक एल वेंकटेश्वर लू ने किया। महानिदेशक ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास करना चाहिए। युवाओं के जीवन के लिए मार्गदर्शन तथा व्यवसाय चयन के लिए मुख्यमंत्री की अभिनव योजना है। अभ्युदय योजना से समाज के युवाओं को मार्गदर्शन एवं कोचिंग दी जाएगी ।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने अभ्युदय योजना एवं मतदान की पाती की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके बाद मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत डीएम द्वारा शुरू की गई मतदान की माती का शुभारंभ महानिदेशक ने किया। बताया कि मतदान की पाती के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा लिखे गए पोस्टकार्ड प्रत्येक घर में भेजे जाएंगे। आज 11 हजार पोस्टकार्ड भेजने का कार्य किया गया। लगभग ढाई लाख घरों में यह पाती भेजी जाएगी। कार्यक्रम में एसपी रवि कुमार, प्रज्ञा भारती, मीना बहन, प्रवीण सिंह जादौन, सिद्धराम दास, राजेश सिंह, वैद्य नित्यानंद दास इस्कान मंदिर कानपुर, किशोरी पटेल, सरिता उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ डी नाथ एवं डीआईओएस भगवत पटेल ने आभार जताया। कार्यक्रम में लगभग 600 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें