फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस.ए.मोहम्मदी को लेकर शासन की गाइडलाइन का इंतजार करेगी तंजीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। तंजीम गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी की बैठक बुधवार को सेठ नासिर के मियांगंज स्थित प्रतिष्ठान पर तंजीम के सदर हाफिज अताउल्ला खां गौरी की सदारत व सचिव हाजी मोहम्मद अहमद के संचालन में हुई। बैठक की शुरुआत तिलाबते कलाम पाक से हाफिज मोहम्मद साबिर बरकाती ने किया। नाते रसूल शमसुद्दीन मंसूरी ने पढ़ी।
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि जश्न ईद मीलादुन्नबी के मौके पर आगामी माह निकलने वाला अजीमुश्शान जुलूस.ए.मोहम्मदी अपनी कदीमी रिवायत के मुताबिक निकाला जाएगा जिसके लिए कोविड के मद्देनजर शासन द्वारा जारी होने वाली गाइडलाइन का इंतजार किया जाएगा। इसके बाद तंजीम की दूसरी बैठक होगी जिसमें जुलूस की तैयारियों को अंतिम रूप देकर जिम्मेदारियां बांटी जाएंगी। बैठक के अंत में तंजीम के वरिष्ठ सदस्य रहे हाजी सेठ नसरुल्ला व अब्दुल समद खां लंबरदार के इंतकाल पर गम का इजहारे करते हुए उनके लिए दुआ मगफिरत की गई एवं उनकी जगह कमेटी में हाजी सेठ नासिर एवं अशफाक खान को सदस्य बनाया गया। इस दौरान प्रबंधक हामिद हुसैन कादरी, मोहम्मद उमर, हाजी रहम इलाही कुरैशी, सेठ मुमताज अहमद, हाजी सुल्तान राइन, अशफाक गौरी, शकील अहमद, शमसुद्दीन, सईद अहमद खन्ना. शरीफ बरकाती आदि मौजूद रहे।
----
फोटो-17-सपा लोहिया वाहिनी के नव मनोनीत पदाधिकारी। संवाद
माधौगढ़ विधानसभा की कार्यकारिणी घोषित
कोंच। लोहिया वाहिनी की बैठक बुधवार को उरई रोड स्थित मां हुल्का देवी मंदिर पर हुई। जिसमें पूर्व माधौगढ़ विधानसभा शंभू व्यास की मौजूदगी में मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष प्रभाकर शर्मा ने माधौगढ़ विधानसभा की कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें माधव सिंह भदेवरा को विधानसभा प्रभारी, सोहित, अजय, शिवम पटेल, नीरज शर्मा, पारस पटेल, मुकुल बाबू को उपाध्यक्ष, अनुज शिवहरे को महासचिव, सोनू यादव को कोषाध्यक्ष, दीपेंद्र पटेल को मीडिया प्रभारी व चिराग कुशवाहा, रवि पाल, रवि प्रजापति, सचिन कुशवाहा, शिवम, हेमू, अंकित रूपेश को विधानसभा सचिव बनाया गया है। प्रभाकर शर्मा ने मनोनीत पदाधिकारियों से संगठन को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में जुट जाने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें