फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरफ बाढ़ का कहर : 22 लाख क्यूसेक पानी से हुई तबाही, जल शक्ति मंत्री ने हेलीकाप्टर से प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

Sun, 08 Aug 2021 12:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

मंत्री ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए हर विभाग से एक एक नोडल अधिकारी तैनात किया जाएगा, जो पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का काम करेगा। मंत्री ने हेलीकाप्टर से कुठौंद के बाढ़ क्षेत्र का हवाई सर्वे किया और कालपी में स्थलीय निरीक्षण कर राहत सामग्री बांटी।
विज्ञापन
जल शक्ति मंत्री ने हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर से जायजा लेने पहुंचे जल शक्ति विभाग के मंत्री डा. महेन्द्र सिंह ने कहा कि राजस्थान व मध्यप्रदेश में हो रही भारी बारिश की वजह से जिले की नदियों में बांधों से 22 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसकारण चंबल, क्वारी, सिंध, बेतवा व यमुना उफान पर हैं।
विज्ञापन


इसी पानी से जिले में तबाही हुई है। मंत्री ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए हर विभाग से एक एक नोडल अधिकारी तैनात किया जाएगा, जो पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का काम करेगा। मंत्री ने हेलीकॉप्टर से कुठौंद के बाढ़ क्षेत्र का हवाई सर्वे किया और कालपी में स्थलीय निरीक्षण कर राहत सामग्री बांटी।

उन्होंने बताया कि जिले में 65 ग्राम पंचायत बाढ़ प्रभावित हैं, जिनमें एनडीआरएफ 66, एसडीआरएफ 24, आर्मी के 76 कुल 166 जवानों को लगाया गया है। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में 120 नावों को लगाया गया है। प्रभावित गांवों के लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए गांवों में पुलिस, पीआरडी व होमगार्ड के जवानों को 24 घंटे तैनाती के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लंच के साथ-साथ सभी प्रभावित क्षेत्रों में कपड़े भी पीड़ितों को दिए जाएंगे। अब तक 573 किट बांटी जा चुकी हैं। इसमें मेडिकल से लेकर सभी जरूरत की सामग्री दी गई है। इसके साथ ही 4000 लंच की व्यवस्था की गई है, जो प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिदिन बांटे जाएंगे।
 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश कि प्रभावित क्षेत्र के लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी से न जूझना पड़े। फसलों के नुकसान के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बीमा के माध्यम से नुकसान दिलाया जाएगा। फिलहाल उनकी प्रथमिकता है कि बचाव व राहत कार्य में तेजी लाई जाए। इससे पहले जब मंत्री के हेलीकॉप्टर को शहर के पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर उतारा गया तो बाहर सड़क पर उसे देखने वालों की भीड़ लगी रही।

डीएम प्रियंका के कार्यों की सराहना
प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के बाढ़ के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाढ़ के हालातों से निपटने के लिए जिलाधिकारी के नेतृत्व में जो कार्य हुए हैं वह बहुत ही सराहनीय हैं। जिला प्रशासन ने समय पर निर्णय लिए। इससे हजारों लोगों को गांवों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। साथ ही बचाव के लिए समय-समय जो कदम उठाए हैं वह प्रशंसनीय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें