फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाप-बेटे पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बाप-बेटे पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि दो माह से शादी का झांसा देकर पड़ोसी युवक उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करता रहा। एक दिन युवक के पिता ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोंच कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने शनिवार को समाधान दिवस में न्यायिक एसडीएम वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता व सीओ परमेश्वर प्रसाद को शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब दो माह पूर्व पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने उसके घर में घुसकर उसकी अकेली मौजूद नाबालिग 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वह शिकायत करने युवक के घर पहुंची जहां युवक के पिता ने अपने लड़के के साथ बेटी की शादी कराने का आश्वासन दिया था। जिसके चलते उसने घटना की शिकायत उस समय पुलिस से नहीं की थी। महिला ने बताया कि इसके बाद युवक ने कई बार उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। एक दिन युवक के पिता ने भी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर बाप बेटे ने जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर महिला ने अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें