फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में खेत की रखवाली कर लौटे किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। अन्ना मवेशियों से खेत की रखवाली करके लौटे किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि किसान को बुधवार रात ठंड लग गई, जिससे उनकी मौत हुई है। क्षेत्र में अन्ना मवेशियों से फसलों को बचाने के लिए किसान सर्दीली रातों में भी खेतों की रखवाली करते हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को क्षेत्र के ग्राम बसरेही निवासी किसान फूल सिंह पाल (45) ने अपने सात बीघा खेत में गेहूं व मटर की फसल बोई थी। अन्ना मवेशी फसलों को रौंद न दे, इसके लिए वह ठंड में रातभर खेतों की रखवाली करता था। गुरुवार सुबह फूल सिंह जब खेत से लौटा तो अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा। आनन-फानन परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पति की मौत से पत्नी वेदवती का रो-रोकर बुरा हाल है। फूल सिंह के तीन पुत्र मानसिंह, धर्मपाल व अतुल हैं। सभी बिहार व चेन्नई में मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की गोशालाओं में मवेशियों के लिए कोई इंतजाम नहीं है। जिस कारण मवेशी रात के वक्त खेतों में घुसकर फसलें नष्ट कर देते हैं। किसानों को अपनी जान की परवाह न करते हुए खेतों की रखवाली करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें