उरई। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 28 नवंबर को 35 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसकी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों को सात सेक्टर और तीन जोन में बांटा गया है। इसके लिए तीन जोनल, सात सेक्टर और 35 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व 70 पर्यवेक्षक बनाए गए है। पर्यवेक्षकों में 35 शिक्षा विभाग और 35 प्रशासनिक अधिकारी है। इसके अलावा 10 प्रशासनिक सचल दल व तीन विभागीय सचल दल बनाए गए हैं।
डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 35 और उच्च प्राथमिक के लिए 24 केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि डीआईओएस कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जो पूरी परीक्षा अवधि में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी करेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 05162-252291 है।
उन्होंने बताया कि जहां भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उन सभी के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ कराए। परीक्षा केंद्रों पर प्रधानाचार्यों को ही केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। शिक्षक पात्रता परीक्षा में 28809 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। इसमें प्राथमिक स्तर के 17198 और उच्च प्राथमिक स्तर के 11611 परीक्षार्थी हैं।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
जीजीआईसी, गांधी इंटर कालेज, गांधी महाविद्यालय, डीएवी इंटर कालेज, जीआईसी, आचार्य नरेंद्रदेव इंटर कालेज, सर्वोदय इंटर कालेज, एसआर पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, मार्डन एकेडमी, शताब्दी सेंटर फार एजूकेशन कालेज, विनायक एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल, विनायक एकेडमी इंटर कालेज, जनता विद्या मंदिर इंटर कालेज, सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज, डीवी कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, सनातन धर्म इंटर कालेज, सरदार पटेल इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शांतिनगर व राजेंद्रनगर, महर्षि विद्या मंदिर, बीकेडी एल्ड्रिच स्कूल, रामश्री पब्लिक स्कूल, चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज, बली मुहम्मद इस्लामिया पीजी कालेज, एसआर इंटर कालेज उरई व मड़ोरा, सरस्वती ज्ञान मंदिर बघौरा, बाल भारती इंटर कालेज, मार्निग स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीएसएस कालेज आफ साइंस को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।