फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान की पाती देकर कहा, वोट जरूर डालें

विज्ञापन
शहर के पटेलनगर में पाती देकर मतदान के लिए जागरूक करतीं डीएम व डीआईओएस। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत मंगलवार को जिले भर में जागरुकता कार्यक्रम हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने मतदाता जागरुकता वाहन को सर्वोदय इंटर कॉलेज उरई तथा बीएमटी इंटर कालेज आटा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने सर्वोदय इंटर कॉलेज से 25 घरों में स्वयं घर-घर मतदान की पाती दी। उन्होंने ऑटो रिक्शा व दुकानदारों को भी मतदान की पाती देकर 20 फरवरी होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि 18 वर्ष से ऊपर वाले सभी मतदाता मत का प्रयोग अवश्य करें और एक मजबूत सरकार बनाएं। अपने जनपद का वोट प्रतिशत लगभग सौ प्रतिशत हो। उन्होंने जागरुकता कार्यक्रमों में महिलाएं, वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए मतदान की अपील की। मतदान जागरुकता के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें डीएम ने भी हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

उधर, मतदाता जागरुकता के साप्ताहिक कार्यक्रम के पहले दिन ग्राम सभावार मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों (शिक्षक, शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी व आशा वर्कर, एएनएम, रोजगार सेवक, लेखपाल की सामूहिक समितियों सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर सभी 1613 बूथों पर कार्यक्रम किए।
इसी क्रम में जनता इंटर कालेज में चुनाव प्रेक्षक ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। सीडीओ ने कालपी में मतदाता जागरुकता वाहन को झंडी दिखाई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकुर कौशिक ने जालौन एवं डकोर में तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय क्रार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। डीआईओस भगवत पटेल ने बताया कि 24513 के लगभग लोगों ने हस्ताक्षर कर इस अभियान को आगे बढ़ाया। 49378 मतदान पाती का पूरे जनपद में छात्रों द्वारा लिखकर वितरण हुआ है। छात्रों की ओर से मतदाताओं को पीले चावल देकर भी वोट डालने और शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। एक लाख मतदान पाती वितरण का लक्ष्य है।
विज्ञापन

-----------------
हाथों में स्लोगन लेकर रैली निकाली
मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लॉक के मुहाना, ऐरी, रमपुरा, बंधौली, गुढ़ा, सिमिरिया,मकरेछा, मुहम्मदाबाद, कुसमिलिया आदि गांवों में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। इसमेें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां, पोस्टर, बैनर लेकर लोगों से पहले मतदान फिर जलपान के नारों के साथ वोट करने की अपील की। घरों में भी पहुंच कर बच्चों ने बुजुर्गों और महिलाओं से भी वोट करने की अपील की है। (संवाद)
------------
मतदान के लिए प्रेरित किया
माधौगढ़। मतदाताओं जागरुकता रैली बुंदेलखंड इंटर कॉलेज, ज्ञान दीप इंटर कॉलेज, सेठ गोविंददास इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। रैली चितौरा चौराहा, बस स्टैंड, मेन बाजार, सराफा बाजार होकर बुंदेलखंड इंटर कॉलेज पर आकर समाप्त हुई। रैली में कृष्णमुरारी, सिद्धार्थ सिंह, अजय पाल सिंह, धीरेंद्र सिंह, आकाश सिंह, शिवम आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-------------------
मतदाता रैली को सफल बनाया
कोंच। मतदाता जागरुकता रैली में नाथूराम पुरोहित बालिका इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने निकाली। नदीगांव कस्बे में जिला परिषद इंटर कालेज, कंपोजिट विद्यालय नदीगांव, ठाकुर कृपाल सिंह इंटर कॉलेज नदीगांव के शिक्षकों व बच्चों ने मतदाता रैली में हिस्सा लिया। (संवाद)
---------------------
जागरुकता रैली के माध्यम से किया जागरूक
कदौरा। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बवीना स्थित वीर सिंह इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने मंगलवार को मतदाता जागरुकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य आरके वर्मा ने बताया कि पांच बच्चों को ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है। जो अपने-अपने बूथों पर जाकर मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करेंगे। इस दौरान शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
----------
वोट का महत्व बताया
कालपी। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। सीडीओ ने वोट के महत्व को बताया। एसडीएम केके सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। प्रधानाचार्य नुजहत जहां ने भी मतदान पर जोर दिया। नगर पालिका बालिका इंटर कालेज की ओर से जागरुकता रैली निकाली गई। (संवाद)
-------------------
छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरुकता रैली
जालौन। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत जालौन बालिका इंटर कालेज,आनंदी बाई हर्षे सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, छत्रसाल इंटर कालेज के एनसीसी के छात्र-छात्राओं जागरूकता रैली निकाली। डॉ. राकेश निरंजन, शशि वर्मा, सुनीता शर्मा, अर्चना, डॉ पूजा विश्वकर्मा, अनीता सिंह, प्रतिभा उमराव, रेखा, पवन श्रीवास्तव आदि ने सहयोग किया। (संवाद)
---------------
महत्व बताकर मतदान की शपथ दिलाई
कोंच। एसआरपी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. हरिपति सहाय कौशिक के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौपाल में प्रधानाचार्य ने कहा कि मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। अभियान में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों ने सहभागिता की और वोट देने के लिए संकल्प व शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरुकता के लिए पोस्टकार्ड के ऊपर स्लोगन लिख अपने परिचितों को भेजे। प्रवक्ता एसपी सिंह, कमलेश निरंजन, साकेत शांडिल्य, अवनीश लोहिया, ब्रजेंद्र अहिरवार, अतुल आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें