उरई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम ने बताया कि विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2022 झांसी, जालौन, ललितपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में 9 अप्रैल को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान समय निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार आचार संहिता का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में सेलफोन, वायरलेस आदि का प्रयोग रोकने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए जिले में 13 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसमें विकास खंड कार्यालय रामपुरा, विकास खंड कार्यालय कुठौंद, विकास खंड कार्यालय माधौगढ़, विकास खंड कार्यालय जालौन, विकास खंड कार्यालय महेवा, नगर पालिका परिषद कार्यालय कालपी, विकास खंड कार्यालय कदौरा, जिला पंचायत कार्यालय उरई, विकास खंड कार्यालय डकोर, प्राइमरी स्कूल एट थाने के पास, विकास खंड कार्यालय कोंच, विकास खंड कार्यालय नदीगांव, श्रीकृष्ण इंटर कालेज पिरौना आदि में वोटिंग होगी। मतदेय स्थलों के आसपास फोन का प्रयोग वर्जित रहेगा।
---------------
विधिक साक्षरता शिविर की तिथियां घोषित
उरई। तहसीलदार व विधिक सेवा प्राधिकरण कालपी के सचिव बलराम गुप्ता ने बताया कि तहसील कालपी के ग्राम मसगांव के प्राथमिक विद्यालय में 13 अप्रैल को अपराह्न चार बजे से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह सिकरी रहमानपुर के प्राइमरी स्कूल में 29 अप्रैल को अपराह्न चार बजे से विधिक जागरुकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। (संवाद)