फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को संचारी रोगों के बारे में दें जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। एसआरपी इंटर कॉलेज में सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर संचारी रोग जागरुकता एवं रोकथाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शिक्षकों ने संचारी रोगों के बारे में जानकारी दी। इनसे बचने के उपाय बताए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. हरिपति सहाय कौशिक ने बताया कि बारिश के मौसम में अनेक प्रकार के संचारी रोग हो जाते हैं और लोग इनकी चपेट में आकर बीमार पड़ जाते हैं। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालयों में संचारी रोग पखवाड़ा मनाया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे अपने परिजनों को इन रोगों के प्रति जागरूक कर सकें। छात्र-छात्राएं अपने आसपड़ोस और अपने परिजनों को इन रोगों के बारे में जागरूक करें और बीमारियों से बचें। इस मौके पर प्रवक्ता सूर्यकांत रावत, डॉ. रमेशचंद्र पांडे, साकेत शांडिल्य, शैलेंद्र मोहन बसेड़िया, रवींद्र कुमार सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
-------------------
फोटो 2- छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा के उपाय बताती पुलिस।
मिशन शक्ति की जानकारी छात्राओं को दी
कोंच। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को विद्यालय की छात्राओं को यूपी 112, 1090 हेल्पलाइन और महिला सुरक्षा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज दुबे, विवेक तिवारी, शैलेंद्र यादव, राजीव राठौर, सत्यम खरे, पुलिसकर्मी ऋतु आदि ने आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें