फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन दरोगा की संदिग्ध हालत में तबियत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। संदिग्ध हालात में वन दरोगा की तबीयत बिगड़ गई। साथी कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। झांसी जनपद के समथर थाना क्षेत्र के अटा गांव निवासी रामेश्वर पाल (56) माधौगढ़ थाना क्षेत्र के बंगरा में वन दरोगा के पद पर तैनात थे। रविवार की शाम अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह छह भाइयों में पांचवें नंबर के थे। एक बेटा और तीन बेटियां है। एक साल पहले स्थानांतरित होकर जालौन के बंगरा में वन दरोगा के पद पर तैनात थे। पत्नी कस्तूरी देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें