फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 पदों के लिए पांच सदस्यीय टीम ने लिया साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। संस्कृत महाविद्यालय में दस पदों के लिए जीआईसी में पांच सदस्यीय टीम ने आवेदकों के साक्षात्कार लिए गए। संस्कृत विद्यालय कोंच के साहित्य, आधुनिक और नवव्याकरण के तीन पदों के लिए 74 लोगों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह वेदव्यास संस्कृत विद्यालय कालपी में नवव्याकरण, आधुनिक और साहित्य के तीन पदों के लिए 66 आवेदन आए हैं। अखंडानंद संस्कृत महाविद्यालय गढ़ा इटौरा में तीन पदों के लिए 60 आवेदन आए हैं। आदर्श संस्कृत महाविद्यालय उरई में एक पद के लिए पांच लोगों ने आवेदन दिया है। इसके लिए पांच सदस्यीय टीम ने साक्षात्कार लिया है।
टीम में डीआईओएस भगवत पटेल, कालपी एसडीएम कौशल किशोर, नोडल अधिकारी विनय कुमार समेत पांच सदस्य शामिल है। डीआईओएस ने बताया कि साक्षात्कार 12 अक्तूबर को भी होगा। सभी आवेदकों से संस्कृत ज्ञान के अलावा उनके बौद्धिक स्तर और सामाजिक ज्ञान के बारे में भी सवाल जवाब किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें