उरई। कोरोना की तीसरी लहर ने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। ऐसे में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और सांस फूलने जैसे रोगों को हल्के में न लें। इस तरह के लक्षण आने पर तत्काल डॉक्टर से परामर्श लेकर कोरोना की जांच कराएं। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने जिलेवासियों को सतर्कता बरतने की अपील की है। कहा कि किसी भी तरह के कोरोना संबंधी लक्षण होने पर स्वयं या केमिस्ट से दवा लेकर काम न चलाएं। सरकारी अस्पतालों में जाकर मुफ्त में जांच कराएं। 18 साल से अधिक आयु के लोग वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लें।
---------
कोविन पर रजिस्ट्रेशन कराकर किशोर लगवाएं टीका
वर्ष 2005, 2006 या 2007 में जन्म लेने बच्चों का अभिभावक कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर नजदीकी बूथ पर वैक्सीन अवश्य लगाएं। स्कूलों में भी अभियान चलाकर इस उम्र के बच्चों का टीकाकरण कराया जा रहा है। यही नहीं गर्भवती और बच्चों को दूध पिलाने वाली माताएं भी टीका लगवा सकती हैं। टीका लगवाने से गंभीर बीमारी या मौत का खतरा न के बराबर होता है।
------------
लक्षण पर कमांड सेंटर से लें मदद
सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि कलक्ट्रेट में इंटीग्रेडिट कोविड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) कलक्ट्रेट सभागार में संचालित है। इसके नोडल अधिकारी डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी को बनाया गया है। कमांड सेंटर के नंबर 05162-252516, 253357, 257090, 250039, 253372 तथा मोबाइल नंबर 7307571939, 7307564677 है। इन नंबरों पर लक्षणयुक्त व्यक्ति परामर्श ले सकते हैं। निगरानी समितियां भी बीमार व्यक्ति के बारे में सूचना दे सकती हैं। इसके अलावा ऑक्सीजन, बेड, एंबुलेंस आदि के बारे में भी जानकारी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि यह सेंटर 24 घंटे संचालित है। प्रत्येक शिफ्ट में एक चिकित्सक समेत तीन कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है।