फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डेक्कन एक्सप्रेस रद, बरौनी का मार्ग बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर झांसी स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत के चलते शनिवार को हैदराबाद से गोरखपुर जाने वाली डेक्कन एक्सप्रेस (07075) निरस्त रही। ग्वालियर से बरौनी व बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल को परिवर्तित मार्ग से गुजरा गया।
विज्ञापन

शनिवार को झांसी कानपुर रेलखंड पर कई ट्रेनें देरी से आईं। इस वजह से यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन होकर संचालन किया गया। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन (01080) अपने निर्धारित समय से 4 घंटा 13 मिनट, पुणे से दानापुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन (01481) अपने निर्धारित समय से 11 घंटा, पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15066) चार घंटा देरी से आई। मुंबई से मऊ जाने वाली स्पेशल ट्रेन (01123) तीन घंटा 10 मिनट देरी से आई।
आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस (20104) 4 घंटा 40 मिनट देरी से आई। लगातार ट्रेनों की देरी की आने की वजह से यात्रियों में नाराजगी है। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेनों के संचालन पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें