फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी व उसके एक साथी से मिलकर कराई पति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दो दिन पहले जंगल में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस टीम ने जांच पड़ताल के बाद मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी और एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पकड़े गए हत्यारोपियो के पास से एक चाकू, मृतक युवक की बाइक बरामद की है। हत्या का खुलासा एसपी ने पुलिस लाइन में रविवार को किया।
विज्ञापन

हत्या का खुलासा करते हुए एसपी रवि कुमार ने बताया कि 3 सितंबर को एक युवक का शव सिरसाकलार थाना क्षेत्र के सरैनी के जंगल में क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला था। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली। तो उसके पास मिले आधारकार्ड से मृतक की पहचान उमाशंकर निवासी चंदुर्रा थाना कोंच के रुप में हुई थी। सूचना पर पहुंचे मृतक के चाचा हरिकिशन ने सिरसाकलार थाने में अभिषेक निवासी चंदुर्रा व शेर सिंह हाल निवासी भेंड़ कोंच मूल निवासी ग्राम बेहमई थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने हत्या का खुलासा करने के लिए थाना पुलिस, एसओजी, सर्विलांस टीम को लगाया था। पुलिस टीम ने शनिवार की रात कोंच कोतवाली क्षेत्र के भेंड़ मंडी से पहले सड़क के किनारे खड़े अभिषेक, शेर सिंह व मृतक उमाशंकर की पत्नी पूजा को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू व मृतक की बाइक भी बरामद कर ली। पकड़े गए अभिषेक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतक उमाशंकर उसके पड़ोस में रहता था और उसका मित्र भी था। इसलिए उसके घर पर जाना-आना भी था। इसी बीच उमाशंकर की पत्ना पूजा से उसके अवैध संबंध हो गए थे। इसकी जानकारी जब उमाशंकर को हुई। तब से वह शराब पीकर पूजा के साथ मारपीट करता था। रोज-रोज के मारपीट व लड़ाई झगड़े से परेशान होकर मृतक की पत्नी ने उसकी हत्या करने की योजना बनाई। एक सितंबर को उसने अपने साथी शेर सिंह के साथ मिलकर सरैनी के जंगल में उमाशंकर की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया था। गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार, एसओजी प्रभारी कमलेश प्रजापति, सर्विलांस सेल प्रभारी कुलभूषण सहित तीनों टीमो के पुलिसकर्मी शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें