फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं मन से असुरक्षा का भाव हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़गांव। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम पहाड़गांव व कमतरी में महिलाओं के साथ गोष्ठी हुई। इसमें वूमेन हेल्पलाइन नंबर महिलाओं को बताते हुए जागरूक किया गया। इसके अलावा ग्राम कमतरी में भी एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महिला कांस्टेबल शिवांगी सिंह ने महिलाओं व छात्राओं को र्निभीक होकर रहने तथा मन से असुरक्षा की भावना मिटाकर मजबूती के साथ खड़ा होने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

शिवांगी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबर 1090, 1076, 1098 तथा 112 तथा 181 का उपयोग कर पुलिस व अन्य प्रकार की मदद प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान नवीन यादव, अभिषेक सिंह, ग्राम प्रधान कपिलदेव राजपूत, मिथलेश राजपूत, कमतरी प्रधान राघवेंद्र सिंह मुखिया, सत्येंद्र, मोहित यादव, बलराम सिंह यादव, अवधेश बुधौलिया आदि मौजूद रहे।(संवाद)
-----------------
लापता दंपती को खोजकर परिजनों को सौंपा
कोंच। शनिवार से लापता एक दंपती को पुलिस ने ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव जुझारपुरा निवासी जयपाल सिंह जिनका कस्बे के पटेलनगर में भी मकान है। शनिवार की शाम करीब 6 बजे बाइक से पत्नी पिंकी (45) के साथ घर से निकले थे। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटे। तो परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी। कोतवाल बलिराज शाही के निर्देशन में लापता दंपती की खोजबीन शुरू की गई। रविवार को रावतपुरा सरकार मंदिर प्रांगण में दंपती मौजूद मिल गए। उन्होंने बताया कि वह अपनी मर्जी से मंदिर दर्शन करने के लिए आए थे। उन्हें किसी ने परेशान नहीं किया है। न ही कोई उन्हें वहां ले गया था। उनकी भूल यह रही कि उन्हें मोबाइल पर घरवालों को बता देना चाहिए था। सोचा कि वापस आकर बता देंगे। बहरहाल परिवार के लोग उन्हें पाकर खुश हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें