फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबी किशोरी का पाचवें दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। नाव पलटने से पांच दिन पहलेसिंधु नदी में डूबी किशोरी का शव हादसे के पांचवें दिन डेढ़ किलोमीटर दूर टेनगुर घाट के पास मिल गया। स्थानीय लोगों ने शव की तलाश की। बच्चे का शव मंगलवार को मिल गया था। मध्य प्रदेश के नया गांव थाना क्षेत्र में सिंधु नदी में टेनगुर घाट पर 28 जनवरी को दस लोगों से भरी नाव पलट गई थी। आसपास मौजूद लोगों ने आठ लोगों को बचा लिया था। भिंड जिले की रौन थानाक्षेत्र की हिलगुवां गांव की द्रौपदी (16) पुत्री सुखदीन और रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा गांव का ओम (10) पुत्र सुभाष डृब गए थे। स्थानीय लोगों के बाद एनडीआरएफ की टीम ने तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को एनडीआरएफ टीम लौट गई थी।
विज्ञापन

आसपास के लोगों नदी में खोजबीन में लगे थे। मंगलवार को ओम का शव टेनगुर घाट के पास मिला गया था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे सर्वेश, चौकीदार, सरपंच विधासागर, पप्पू, रामप्यारे आदि ने टेनगुर घाट से डेढ़ किलोमीटर दूर द्रौपदी का शव भी नदी में ढूंढ लिया। किसान सुखदीनके दो बेटों में द्रौपदी इकलौती बहन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें