जालौन। सूने घर में चोरों ने दरवाजे की कुंडी काटकर दस हजार रुपये व जेवर पार कर दिए। इलाज के लिए बाहर गए परिजनों को पड़ोसियों ने सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची महिला ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारोभास्कर निवासी संध्या देवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह घर में अकेली रहती है। कई दिनों से उसकी तबियत खराब चल रही थी। जिसके चलते दो दिन पहले वह इलाज के लिए उरई गई थी। घर पर ताला पड़ा था। मंगलवार की रात चोरों ने घर के मुख्य द्वार की कुंडी काटकर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर दस हजार रुपये, सोने की जंजीर, अंगूठी, चार चांदी की अगूठी, ब्रेसलेट, वाटर पंप सहित लगभग एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।