फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। युवक ने घर के कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। जब परिजनों को जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन फांसी लगाने की कोई वजह नहीं बता पा रहे है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक कुछ समय पहले अवैध शराब बेचने के मामले में जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पाठकपुरा निवासी कैलाश नारायण (32) ने शुक्रवार की रात घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी डालकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। पिता नारायण दास ने बताया कि मृतक तीन भाई व तीन बहनों में पांचवें नंबर का थाञ उसकी शादी हो चुकी थी। पत्नी दीपा से तीन वर्ष पहले उसका तलाक हो चुका था। उसके एक बच्ची भी थी जो पत्नी लेकर चली गई। कैलाश मजदूरी कर अपना भरण पोषण करता था और शराब का आदी था। एक माह पहले पुलिस ने उसे शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें